खेत में क्यारी बनाते समय अचानक हुआ ब्लास्ट:किसान जमीन से 5 फुट ऊपर उछला, ब्लास्ट के कारणों का नहीं लगा पता

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया। एक किसान अपने खेत में क्यारी बनाने के लिए खुदाई कर रहा था। जैसे ही किसान से खुदाई करना शुरू किया तभी खेत में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे किसान जमीन से करीब 5 फुट ऊपर उछल गया। किसान के कमर में चोट आई है। जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस घटना के बारे में जानने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। घटना बगदारी गांव की है। किसान मुंशी 65 ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खेत में क्यारी बना रहा था। उसने क्यारी बनाने के लिए खेत में करीब 15 से 20 फावड़े मारे तभी अचानक फावड़ा चलाते समय अचानक जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के साथ मिट्टी हवा में उड़ी और किसान जमीन से करीब 5 फुट ऊपर उछल कर गिर गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने मुंशी को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह ने बताया की मौके पर जाकर जांच की गई। जहां विस्फोट होना बताया गया है। वहां आसपास खुदाई करके देखा गया लेकिन, आसपास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इसके अलावा आसपास के इलाके में छानबीन की गई। वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *