आईजी ने व्यापारियों के साथ की बैठक:नए साल में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा, पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश

सिरोही जिले के हिल स्टेशन माउंट आबू में नया वर्ष और क्रिसमस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आईजी प्रदीप मोहन शर्मा ने पुलिस लाइन में व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक उनकी समस्याएं सुनी और जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आईजी प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि माउंट आबू में आने वाले पर्यटकों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। होटल में आने जाने और माउंट आबू में प्रवेश करने वालों पर विशेष निगरानी रखें। घरों में या होटल में अगर कोई ठहरता है तो उसका आधार कार्ड जरूर लें या कोई और परिचय पत्र हो तो उसकी फोटो कॉपी भी अपने पास रखें। आने जाने का सही समय लिखें और आपके यहां लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच पूरी तरह से कर लें। कहीं भी कुछ संदिग्ध नजर आए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आईजी ने बताया कि आने वाले समय में क्रिसमस और नए वर्ष के मौके पर काफी संख्या में भारत के विभिन्न प्रदेश के साथ विदेश से भी पर्यटक माउंट आबू पहुंचते हैं। इन सभी पर्यटकों को सुरक्षा मिले और सुविधा मिले। इन सब बातों का विशेष ध्यान रखा जाना है। इसमें कहीं कोई कंप्रोमाइज नहीं होना चाहिए। उन्होंने होटल संचालकों को कहा कि विदेशी पर्यटक आते हैं तो उनसे C फॉर्म पहले भरवाया जाए। ऑफलाइन ऑनलाइन जैसा भी हो, जरूरी भरें। टूरिस्ट की प्राइवेसी का भी विशेष ध्यान रखा जाए। सबसे अधिक सफारी के लिए नियुक्त कर्मचारी उनके सफारी का पूरा ध्यान रखें कि कौन सा पर्यटक कितने बजे जाता है और वापस लौटता है। पर्यटकों को ले जाने वाले ऑपरेटर को इसका भी विशेष ध्यान रखना होगा। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी को कहा गया है कि सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस, इंश्योरेंस PUC सहित अन्य चीजों का विशेष ध्यान रखा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *