नागौर में कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला:बोले- BJP ने हमेशा अंबेडकर को कमतर आंकने की कोशिश की है

नागौर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इसके बाद जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने गृहमंत्री पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा- भाजपा ने अंबेडकर को हमेशा कमतर आंकने की कोशिश की है। भाजपा ने संविधान रवैया अपनाते हुए देश की नींव को कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अंबेडकर के समर्थन और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा- गृहमंत्री के इस घृणित कार्य के बावजूद सांसद राहुल गांधी पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। इस दौरान उपसभापति सदाकत सुलेमानी, खींवसर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र फिड़ौदा, नागौर ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल भाटी, जिला महासचिव दिलफराज खान, श्रवण मेघवाल, पार्षद जाहिद खान समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *