निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने मंत्री को लिखा पत्र:झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज में तीसरी लाइन जोड़ने की अपील

निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल जैन ने एक बार फिर रेल ओवर ब्रिज की तीसरी लाइन बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज में तीसरी लाइन जोड़ने की अपील की है। वर्तमान में निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज निवाड़ी-पृथ्वीपुर सड़क मार्ग को जोड़ता है। इसे पृथ्वीपुर मार्ग से शुरू कर निवाड़ी शहर की ओर उतारा जा रहा है। हालांकि विधायक अनिल जैन का कहना है कि ग्राम चुरारा से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाने वाले बाइपास मार्ग भी निर्माणाधीन है, लेकिन इस ओवर ब्रिज के कारण बाइपास मार्ग की उपयोगिता समाप्त हो जाएगी। तीसरी लाइन जोड़ने से इस समस्या का समाधान संभव है और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। विधायक जैन ने इससे पहले भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था और 2 अक्टूबर 2024 को लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर इस मांग को लेकर अवगत कराया था। विकास के लिए तीसरी लाइन जरूरी विधायक ने कहा कि तीसरी लाइन के निर्माण की क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग रही है। यह न केवल निवाड़ी शहर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के यातायात और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा। मैंने एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर तीसरी लाइन निर्माण की मांग दोहराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मुद्दे पर कार्रवाई होगी और क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *