मप्र राज्य सीनियर रैंकिंग उपविजेता इंदौर की स्वाति सोलंकी का चयन योनेक्स सनराइज 86वीं राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा के लिए हुआ। यह स्पर्धा बेंगलुरु में 20 से 24 दिसंबर तक हो रही है। स्वाति सोलंकी ने बताया कि वह दूसरी बार राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन स्पर्धा में मप्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दो साल पहले पुणे में भी खेली थीं, स्वाति सोलंकी को बेंगलुरु में पहले दौर में बाय मिला है, वे दूसरे दौर में राजस्थान की सुहासी वर्मा या असम की सुझेन बुरगोहैन से खेलेंगी। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन अध्यक्ष अनिल भंडारी, सचिव आरपी सिंह नैयर, सह सचिव धर्मेश यशलहा, कोषाध्यक्ष विशाल चांदवानी, सुधांशु व्यास आदि ने स्वाति को बधाई दी है। इंदौर जिला बैडमिंटन संगठन सह सचिव धर्मेश यशलहा ने बताया कि स्वाति सोलंकी के साथ ही इंदौर के ओलम्पस अकादमी में खेलने वाले बड़वानी के रिषभ राठौर भी मप्र टीम में हैं, स्वाति भी ओलंपस में खेलती हैं। अनुज और प्रणिका दूसरे दौर में मप्र राज्य सीनियर रैंकिंग विजेता इंदौर के अनुज काले, प्रणिका होल्कर और आदित्योम जोशी भी मप्र टीम में हैं। ये खिलाड़ी इंदौर जिले से नहीं खेलते हैं, अनुज काले और प्रणिका होल्कर ने शुक्रवार सुबह मिश्रित युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। अनुज और प्रणिका ने पहले दौर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एस सुंजीत और श्रीकृष्ण प्रिया कुंजरवली को 21-13,21-15 से हराया। प्रणिका होल्कर महिला युगल में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पेट्रोलियम की रितुपर्णा दास के साथ खेल रही हैं। मप्र की ऐश्वर्या मेहता महिला एकल के पहले दौर में पेट्रोलियम की साईं उत्तेजीथराव चुक्का से 15-21,7-21 से हार गईं।


