बालाघाट। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाबासाहेब आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बौद्ध संघ के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय एससी, एसटी, ओबीसी संगठन ने आंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया। जिसमें संगठन ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। संघ ने भारत बंद की चेतावनी दी है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे आंबेडकर अनुयायियों ने रैली निकालकर आंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया और आंबेडकर के समर्थन में नारेबाजी की गई। संगठन प्रतिनिधि महेश सहारे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह में राज्यसभा में जो टिप्पणी की है, वह निंदनीय है, हम इसका विरोध कर रहे हैं। हम गृहमंत्री से माफी मांगने और इस्तीफे की मांग करते है। पूरे देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। और इस्तीफा नहीं होता तो भारत बंद किया जाएगा। देखिए प्रदर्शन के फोटो…


