देवास में कचरा जलाने पर ₹5 हजार का चालानी कार्रवाई:पाबंदी के बावजूद कचरे का ढेर जलाने पर निगम ने कार्रवाई की

देवास में शुक्रवार को कचरा जलाने पर नगर निगम की टीम ने पांच हजार रुपए का चालान बना दिया। नगर निगम अधिकारी ने बताया कि शहर की जानी मानी दुकान अपना स्वीट्स पर कार्रवाई की गई है। शहर में कचरा जलाने पर पाबंदी के बावजूद अपना स्वीट्स के पास बड़ी संख्या में इकट्ठे कचरे का ढेर जलाया जा रहा था। इससे पूरे इलाके में काफी दूरी तक धुआं फैल गया था। वहीं, होटल से संबंधित व्यक्ति का कहना है कि काफी दिनों ने कचरा गाड़ी नहीं आ रही थी। इसके चलते कम कचरा को जलाया है और बाकी कचरे को ट्रैक्टर से शंकरगढ़ पहाड़ी पर पहुंचाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *