भास्कर न्यूज | बड़कागांव भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल के हरली पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष आदित्य सोनी की अध्यक्षता में सदस्यता महापर्व को लेकर बैठक की गई। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा के विधायक रोशन लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी महेंद्र राम बिहारी मुख्य रूप से शामिल हुए। विधायक ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करें। जो विधायक के रूप में यहां की जनता ने हमें जिम्मेवारी दी है। उसका पूरा श्रेय यहां के एक-एक कार्यकर्ता एवं साथियों का है इसलिए उन्हें आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कार्यकर्ता एवं यहां की जनता ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का काम किया है। सदस्यता अभियान के प्रभारी महेंद्र राम बिहारी ने कहा कि देशव्यापी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए हमलोगों को अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए 15 जनवरी तक हरेक गांव टोलों तक सदस्य बनाना है। मौके पर मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अनिल मिश्रा, जिला प्रभारी महेंद्र राम बिहारी, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, नरेश साव, बेचन साव, मुकुटधारी महतो, उपाध्यक्ष किशोर राणा, अशोक साव, महामंत्री दिनेश करमाली, सुमन गिरी, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, उमेश दांगी, पूर्व मुखिया महेंद्र महतो, अशोक महतो, बढ़न तुरी, कुंवर महतो, पंसस कौशल्या देवी, संतोष कुमार, मेघन कुमार, अकल मुंडा, सुरेश महतो, नागेश्वर महतो, मनोज प्रभाकर, सेवंती कुमारी, देवंती देवी, शांति देवी, गायत्री देवी, सुनील उरांव, जुगेशर बेदिया, बलदेव राम, रवि कुमार दांगी, उमाशंकर महतो, भुपाल स्वर्णकार, चिंतामणि महतो, भगीरथ ठाकुर, सचिदानंद पांडेय, अमन गंझू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन एवं बैठक की समाप्ति की घोषणा मंडल महामंत्री दिनेश करमाली ने किया। हजारीबाग | धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में तेजी लाने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद की प्रांत टोली प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी के नेतृत्व में क्षेत्रीय सह मंत्री बीरेंद्र साहू एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद जी बरही पहुंचे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि सभी दायित्ववान कार्यकर्ता तन मन धन से इस अभियान में लगें और सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ स्वयं निधि समर्पण करते हुए समाज के सभी वर्ग के परिवार से मिलकर इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। अभियान में जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन केसरी मौजूद रहे।


