सोना-चांदी के दाम में आज गिरावट:सोना ₹636 गिरकर ₹75,377 पर आया, चांदी 1,902 रुपए सस्ती हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 दिसंबर को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 636 रुपए गिरकर 75,377 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,013 रुपए प्रति दस ग्राम थी। चांदी का भाव भी आज 1,902 रुपए कम होकर 85,133 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 87,035 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। ब्याज दरों में कटौती से सोने पर दबाव करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की है। इस कटौती से सोने-चांदी पर यह लगातार दबाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते आज भी इनकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आने वाले दिनों में सोने-चांदी में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोना 82 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 95 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *