जल जीवन मिशन ने आसान किया ग्राम खोली की महिलाओं का जीवन 200 परिवारों को घर पर ही मिली पेयजल की सुविधा

जल जीवन मिशन ने आसान किया ग्राम खोली की महिलाओं का जीवन
200 परिवारों को घर पर ही मिली पेयजल की सुविधा
अनूपपुर।
जैतहरी विकासखंड के ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम खोली में कभी गांव की महिलाएं पानी के लिए हैंडपंप के सामने लम्बी कतार लगाया करती थी। लेकिन स्थिति अब बिल्कुल बदल गई है। महिलाओं को अपनी इस परेशानी से मुक्ति मिली, शासन की लोक कल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन से। जल जीवन मिशन से ग्रामीण महिलाओं का जीवन आसान हुआ, उन्हें राहत मिली और समय की बचत हुई है। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में 01 नलकूप खनन, सम्पवेल 40 कि.ली. क्षमता, विद्युतीकरण, 3000 मीटर की पाइप लाइन बिछाकर गांव के कुल 200 परिवारों के घरों में नल कनेक्शन प्रदाय कर नल से स्वच्छ जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जा रही है। आज ग्राम खोली की सभी महिलाएं खुश हैं, क्योंकि अब उन्हें हैंडपंप के सामने लाइन नहीं लगानी पड़ती। ग्राम खोली के ग्रामीण एवं पंच रामप्रसाद कोल ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जल जीवन मिशन के तहत हमें इतनी अच्छी सौगात दी गई है, जिससे हम अपने समय और श्रम का सदुपयोग कर पा रहे हैं। ग्राम के बच्चे शुद्ध पेयजल पीने से स्वस्थ हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी तरह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की उपलब्धता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *