शराब दुकान के पास संचालित हो रहे अवैध अहाते, अपराधियों का जमावड़ा

शराब दुकान के पास संचालित हो रहे अवैध अहाते, अपराधियों का जमावड़ा
अनूपपुर।
जिले भर में शराब ठेकेदार खुलेआम जगह पैकरी कर रहे हैं और गांव कस्बों ठेलों टपरों में अवैध शराब की बिक्री जोरदार चल रही है। शराब माफिया ठेकेदारों के द्वारा आबकारी और पुलिस विभाग से मिली भगत कर अधिक से अधिक शराब बिक्री हेतु आसपास अवैध अहातों को संरक्षण देकर अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं। यह हाल जैतहरी ही नहीं बल्कि पूरे जिले के शराब दुकानों के आसपास का है। जैतहरी कंपोजिट शराब दुकान के बगल में मल्हार ढाबा और सामने महाराजा भोजनालय के नाम से संचालित अवैध अहाता में सुबह होते ही 9ः00 बजे से शराबियों का जमावड़ा होने लगता है इनके द्वारा रात्रि 11ः00 तक खुलेआम बैठा करके शराब कबाब परोसी जा रही है ऐसा भी नहीं कि यह दुकान गली खोपचे में हो बल्कि सरेआम जैतहरी पेंड्रा मेन रोड पर संचालित है पुलिस विभाग और आबकारी को इस विषय में जानकारी ना हो ऐसा हो नहीं सकता उक्त अवैध अहाते के बगल खाली जमीन पर पानी पाउच और शराब के बोतलों का ढेर लगा हुआ है जो सामान्य आंखों से देखा जा सकता है। इन अहातों को शराब ठेकेदार के द्वारा संरक्षण तो दिया ही जा रहा है साथ ही अवैध अहाते के दुकानदारों द्वारा बेखौफ होकर शासन द्वारा अवैध घोषित शराब पिलाने की प्रक्रिया को लगातार संचालित किया जाना पुलिस के कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है शराब ठेकेदार अपनी शराब की अत्यधिक खपत हेतु यदि इन्हें संरक्षण दे रही है तो वही पुलिस प्रशासन के बिना रहनों करम पर चलना मुनासिब नहीं। अनूपपुर के शराब दुकान के बगल से बिरयानी सेंटर अंडा चना दुकान के नाम पर खुलेआम मेन रोड पर बैठकर शराब के साथ कबाब चिकन परोसा जा रहा है शराब के साथ बैठाना तो अवैध है ही साथ ही खुले में मांस बेचना भी अवैध है फिर भी जिले में कार्यवाही शून्य नजर आ रही है। यह हाल मात्र एक स्थान का नहीं बल्कि जिले भर में संचालित समस्त कंपोजिट शराब दुकान के आसपास का मामला है। जैतहरी थाना प्रभारी से मामले को पूछे जाने पर हिचकिचाहट में गोल-मोल जवाब प्रस्तुत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *