महाअष्टमी पर मंदिरों में हवन और आरती का आयोजन:राजनांदगांव के श्री मानस राम मंदिर में कल होगा श्री राम जन्मोत्सव, महाप्रसादी का वितरण

राजनांदगांव के बीएनसी मिल चाल स्थित श्री मानस राम मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर महा अष्टमी का विशेष आयोजन किया गया। शनिवार को भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर हवन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री मानस राम मंदिर संस्कारधानी का एक प्राचीन मंदिर है। यहां भगवान श्री रामचंद्र जी का पूरा परिवार विराजमान है। मंदिर में भगवान शंकर, बजरंगबली, मां दुर्गा और श्री राधा कृष्ण जी भी विराजमान हैं। मंदिर के पंडित संदीप ठाकुर ने बताया कि 6 अप्रैल रविवार को दोपहर 12 बजे से भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। रामनवमी पर रत्न सम्मान समारोह होगा श्री बागेश्वर धाम मंदिर में भी विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। नवरात्रि के दौरान यहां मां बम्लेश्वरी देवी पदयात्री सेवा पंडाल चल रहा है। महा अष्टमी पर हवन के बाद रामनवमी की संध्या को रत्न सम्मान समारोह होगा। आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर और महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में पदयात्रियों को प्रतिदिन संध्या महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लोहिया को उनके धार्मिक और सामाजिक योगदान के लिए राजनांदगाँव रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *