मोहतरा तेली में शनिदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा:डिप्टी सीएम साव बोले- शनिदेव कर्म के अनुसार फल देते हैं, सबको समान मानते हैं

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के मोहतरा तेली गांव में शनिदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में शिरकत की। चैत्र नवरात्रि अष्टमी के दिन आयोजित इस समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। वे सभी को समान दृष्टि से देखते हैं। उनके लिए कोई राजा या रंक नहीं होता। वे हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। साव ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से शनिदेव की पूजा करता है, उसमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की शक्ति आती है। शनिदेव ने रावण को दंड दिया और हनुमान को अपने हृदय से लगाया। उन्होंने कहा है कि हनुमान का भक्त उनसे निर्भय रहता है। उन्होंने सनातन धर्म की महानता का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ में 60 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर निर्माण का भी उल्लेख किया। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम को भांचा माना जाता है, इसलिए यहां भांचा का पैर छूने की परंपरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *