एबीवीपी राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित:विष्णु कुमार मीणा बने आरयू इकाई के अध्यक्ष और धर्मेंद्र शर्मा इकाई सचिव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राजस्थान विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में ‘मरुघोष’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान इकाई अध्यक्ष रोहित मीणा और इकाई मंत्री मनु दाधीच की ओर से वर्ष 2023-24 के कार्य प्रतिवेदन की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार जैन ने वर्ष 2024-25 के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस घोषणा के तहत विष्णु कुमार मीणा को राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई का अध्यक्ष और धर्मेंद्र शर्मा को इकाई सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रान्त संगठन मंत्री पूरन सिंह शाहपुरा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थी परिषद की यात्रा, संगठन की कार्य शैली और उसके ऐतिहासिक विकास पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो पूरे वर्ष छात्रों के बीच सक्रिय रहता है। परिषद में ‘पद’ नहीं बल्कि ‘दायित्व’ की घोषणा की जाती है। ‘दायित्व’ का अर्थ कर्तव्य की पूर्ति है, जबकि ‘पद’ केवल अधिकार का भाव उत्पन्न करता है। विद्यार्थी परिषद् परिसर में छात्र हित के लिए 365 दिन कार्य करता हैं, पूरे वर्षे भर रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक गतिविधियों के माध्यम से परिसर में सक्रिय रहकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण का कार्य करती हैं। इसी प्रकार उन्होंने कहा- राजस्थान विश्वविद्यालय के गौरव शाली इतिहास को ध्यान में रखकर राजस्थान विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के ठीक प्रकार से क्रियान्वयन के साथ सभी विद्यार्थियों को लिए रिसर्च का वातावरण बने इसके लिए प्रयास किए जाने की आवश्यकता है । अंतिम में नए दायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते हुए, उन्हें ऊर्जा एवं समर्पण के साथ छात्र हितों के लिए कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर अपनी जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। । इस कार्यक्रम में केंद्रीय कार्यकारी समिति सदस्य भारत भूषण यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय चेची और विभाग संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी,प्रांत कार्य समिति सदस्य नेहा यादव, भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *