रावत ग्रुप ऑफ कॉलेज प्रांगण में दो दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता ‘हार्मोनी फिएस्टा’ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के चेयरमैन बी.एस.रावत संरक्षिका निर्मला रावत, निदेशक हेमेंद्र सिंह रावत व डॉ. कल्पना रावत, नरेन्द्र सिंह रावत व डॉ.अक्षिता रावत और मुख्य अतिथि अखिल शुक्ला (एडवोकेट) कुंजीलाल मीणा ( आईएएस) डॉ. ओमप्रकाश बैरवा (कमिश्नर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजस्थान सरकार), स्किल डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. मधुसूदन दाधीच ने दीप प्रज्ज्वलन व ट्राफी का अनावरण करके किया । कार्यक्रम के पहले दिन रंगोली, फेस पेंटिंग, निर्धूम पाक कला, विचित्र वेश भूषा, मिमिक्री, स्टैंड-अप कॉमेडी, एड मेकिंग व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें निर्णायक की भूमिका डॉ. संतोष नरूका, डॉ. प्रियंका बेनीवाल व डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने निभाई। कार्यक्रम के दूसरे दिन एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक की भूमिका दीपक कुमार, डायरेक्टर अभिनृत्य एकेडमी, श्वेता शर्मा, फाउंडर मां भगवती मानव कल्याण संस्थान ने निभाई। दो दिवसीय कार्यक्रम में 60 से अधिक कॉलेज के 480 से अधिक प्रतिभागियों ने भागीदारी दी।प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. शीला चौधरी,डॉ. नीतू जैमन और भूपेन्द्र जैन ने को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


