यहां पर बेटियों ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी बेटियों ने अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए कंधा दिया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने बताया कि शुक्रवार को ब्रह्मपुरी मौहल्ला शहर सवाई माधोपुर में चौथमल महावर पुत्र मूलचन्द का निधन हो गया था। उनका 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इनके कोई पुत्र नहीं है। इनकी छह पुत्रियां रुक्मणी, सुमित्रा (कैकई पूर्व पार्षद) पिंकी, सीमा व ममता हैं। सभी पुत्रियों ने चौथमल के अंतिम दिनों में खूब सेवा की थी। जिसके बाद अन्तिम यात्रा को अनोखे ढंग से निकाला। उन्होंने अपने पिता की अंतिम यात्रा को यादगार बना दिया। सभी बेटियों ने अपने पिता को बैण्ड-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर अंतिम विदाई दी। सभी पुत्रियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और समाज के लिए मिसाल कायम की। यह देखकर यहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं शहर में यह अंतिम यात्रा लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। इस दौरान लोग इन बेटियों की प्रशंसा करते दिखे।


