जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र:मरीज के पैर से निकाले 6 बड़े ट्यूमर, 5 घंटे तक चली सर्जरी

जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में विगत दिनों एक 35 साल के युवक के पैर से 6 ट्यूमर निकाले गए। युवक 2 साल से बाएं पैर में जलन और बढ़ते दर्द से परेशान था। अनेक अस्पतालों के चक्कर काटे परन्तु लाभ नहीं मिला, कि बाएं पैर की कमजोरी के कारण चलना भी मुश्किल हो गया था। जवाहरलाल नेहरु कैंसर अस्पताल में जांचे की गई तो पता चलाकि मरीज के बाएं पैर की मुख्य सायटिक तंत्रिका में 6 बड़े ट्यूमर हैं जो पैर से होते हुए जांघ तक जा पहुंचे हैं। इसका इलाज केवल सर्जरी से ही किया जा सकता था, लेकिन, ट्यूमर की एडवांस स्टेज और जटिल सरंचना के कारण पैर का फंक्शन बचा पाना अत्यंत कठिन था, परन्तु मरीज और उसके परिवार को भरोसा दिलाते हुए ओंकों सर्जन डॉ शुभम पाण्डेय ने सर्जरी का प्लान बनाया 5 घंटे तक चली सर्जरी में डॉ शुभम पाण्डेय ने मरीज के पैर से 6 ट्यूमर निकाले और सायटिक नर्व को सुरक्षित रूप से बचा लिया। सर्जरी एनेस्थेसिया विशेषज्ञ परवेज खान के सहयोग से की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *