राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम कुछ साफ होने लगा है। दिन के तापमान में वृद्धि से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन ऐसे ही शुष्क रहेंग। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव रहा। इस दौरान बारिश के कारण गर्मी काफी कम हो गई। दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया। शनिवार से मौसम साफ होने लगा है। रायपुर में दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया।
यह सामान्य के करीब है। इसी तरह बिलासपुर, अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग और जगदलपुर में भी तापमान में वृद्धि रिकार्ड की गई है। सभी जगहों पर दिन का तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रहा। रात में भी पारा 20 से 25 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान वृद्धि होने से गर्मी बढ़ेगी।


