भास्कर न्यूज | नारायणपुर रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर में एआईएफएफ अंडर-15 जूनियर लीग ग्रुप-जे का दूसरा मैच शनिवार को सुबह 7.30 बजे आरकेएम फुटबॉल अकादमी और भुना फुटबॉल क्लब हरियाणा के बीच अंतिम लीग मैच खेला गया जिसमें नारायणपुर आश्रम टीम ने भुना को 1 – 0 से हराकर ग्रुप चैंपियन हुई और फाइनल राउंड प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफल रही। मैच के प्रथम हाफ में दोनों टीम खेल का प्रदर्शन किया लेकिन कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। द्वितीय हाफ में 80 मिनट पर आरकेएम के कमलेश ने एक मात्र गोल कर जीत सुनिश्चित किया। इसी के साथ रामकृष्ण मिशन की टीम ग्रुप-जे में दोनों लीग जीतकर टॉप कर फाइनल राउंड में जगह बनाने में सफल रही। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के तत्वावधान में 12 जगह पर अंडर-15 जूनियर फुटबॉल लीग 12 ग्रुप में खेला जा रहा है। लगभग 70 टीम इसमें शामिल हैं। हर ग्रुप से टॉप करने वाले 12 टीम सीधे फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगी और ग्रुप में द्वितीय स्थान पर रहने वाली 12 टीम फिर से एक क्वालीफाई राउंड खेलेंगी जिसमें से 4 टीम को फाइनल राउंड में शामिल किया जायेगा। इस प्रकार सुपर सिक्सटीन का फाइनल मुकाबले में 16 टीमें खेलेंगी। एसोसिएशन के महासचिव डॉ गांधी, आदि ने शुभकानाएं दीं।


