दंतेवाड़ा| बस्तर पंडुम के समापन पर राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंच से जानकारी दी कि बस्तर का यह उत्सव अब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज हो गया है, जो बस्तर के लिए बहुत ही सौभाग्य का क्षण है। उप मुख्यमंत्री ने कहा बस्तर की सारी संस्कृति, सारे खान-पान को एक ही मंच पर लाना अपने आपमें बहुत बड़ी बात है। आगे कहा बस्तर अपनी संस्कृतियों के लिए जाना जाता है, बस्तर की इस संस्कृति को हमारी डबल इंजन की सरकार और आगे तक ले जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री के साथ सभी मुख्य अतिथियों ने बस्तर पंडुम के स्टालों को देखा और सराहना की।


