डिप्टी सीएम ने शहीद सुबरनाथ की प्रतिमा का तुमनार में अनावरण किया

दंतेवाड़ा | उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिले के तुमनार में बस्तर फाइटर्स के शहीद आरक्षक सुबरनाथ यादव की स्मृति में निर्मित शहीद स्मारक के तहत उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान परिवार के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और बस्तर फाइटर्स के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुबरनाथ यादव बस्तर फाइटर्स छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष इकाई के सदस्य थे। विजय शर्मा ने शहीद सुबरनाथ यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि शहीद सुबरनाथ का बलिदान हमें नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में और दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *