कवर्धा| नवरात्रि के पावन पर्व पर आदर्श जन कल्याण संस्थान ने अष्टमी तिथि को कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं को प्रसादी और दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया। इस आयोजन के माध्यम से मात्र शक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सुनील गुप्ता तन्हा मौजूद रहे। उपाध्यक्ष सुलेखा गुप्ता, दुर्गेश भारद्वाज, अंकुर गुप्ता, सुखनंदन चंद्रवंशी और योगेश राजपूत भी शामिल हुए।


