राजस्थान सिंधी संगत की ओर से तीसरी माता रानी दर्शन यात्रा का आयोजन नाथद्वारा रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए किया गया। इसमें उदयपुर के अलग-अलग इलाकों से करीब 2100 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल रहे। पूर्व राज्य मंत्री और सिंधी समाज के प्रमुख हरीश राजानी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 37 बसों की व्यवस्था की गई थी। ये बसें अलग-अलग पंचायत भवनों से रवाना होकर शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस पहुंचीं। वहां से यात्रा को राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा और समाजसेवी प्रतापराय चुग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुरली राजानी, किशन वाधवानी, अशोक गेरा, मनोज कटारिया, उमेश मनवानी, विक्की राजपाल, ओमप्रकाश आहूजा, उमेश नारा, पवन आहूजा, प्रकाश रूपचंदानी, हरीश गोलानी, वासुदेव आहूजा आदि मौजूद रहे। सिंधी संगत के सचिव कैलाश नेभनानी ने बताया कि शाम 5:30 बजे श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहां ट्रस्ट के सुनील खत्री और उनके साथियों ने सभी का स्वागत किया। सभी श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए गुफा मार्ग से मंदिर पहुंचे। पूरा वातावरण जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। रात 8 बजे श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर नाचते-गाते बसों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।


