निगम अधिकारियों को डिवाइडर लगाने के निर्देश:दुर्गानर्सरी तिराहे की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, तीनों रास्तों पर जल्द लगेंगे पेंसिल डिवाइडर

दुर्गानर्सरी तिराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। अशोक नगर से आयड़, दुर्गानर्सरी से अशोक नगर और आयड़ से दुर्गानर्सरी की तरफ जाने वाले तीनों मार्गों पर पेंसिल डिवाइडर लगाए जाएंगे। ताकि इन मार्गों पर वाहनों को रेड लाइट सिग्नल में भी नहीं रुकना पड़े। इससे तिराहे पर यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा। शनिवार को शहर विधायक ताराचंद जैन ने इन मार्गों का दौरा कर निगम अधिकारियों को डिवाइडर लगाने के निर्देश भी दिए। विधायक ताराचंद जैन के साथ पूर्व महापौर गोविंद सिंह टांक और निगम अधिकारियों की टीम थी। इन्होंने दोपहर में दुर्गानर्सरी रोड और टीआरआई के बाहर चौड़ी की गई सड़क का निरीक्षण किया। जहां विधायक जैन ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। अशोक नगर से दुर्गानर्सरी तिराहे की तरफ बनी नई रोड पर पेंसिल डिवाइडर लगाने को कहा। यह डिवाइडर टीआरआई की दीवार से 5-10 फीट दूरी पर लगेंगे। ताकि आयड़ की तरफ जाने वाले वाहन सीधे निकल जाएंगे। तिराहे पर सुखाड़िया पार्क के पास ही पेंसिल डिवाइडर लगाए जाएंगे। इससे आयड़ से कुम्हारों का भट्टा जाने वाले वाहन बिना ट्रैफिक के निकल जाएंगे। इसी तरह, दुर्गानर्सरी रोड से अशोक नगर की ओर जाने वाली सड़क के कॉर्नर पर भी ऐसे ही डिवाइडर लगेंगे। यहां से वाहन सीधे अशोक नगर निकल जाएंगे। विधायक ने बताया कि इन जगहों पर डिवाइडर लगने से इनके पीछे से जाने वाले वाहनों को रेड सिग्नल के दौरान नहीं रुकना पड़ेगा। वे साइड से निकल जाएंगे। इससे अशोक नगर, आयड़ और दुर्गा नर्सरी रोड और तिराहे पर यातायात का दबाव भी कम हो जाएगा। साथ ही वाहन चालकों का समय भी बचेगा। इसके साथ ही टीआरआई के बाहर बनी नई दीवार पर आदिवासी संस्कृति का चित्रण कराने और नया दरवाजा बनाने के भी निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *