श्योपुर में राहुल गांधी पर हुई FIR का विरोध:कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर की नारेबाजी; केंद्रीय गृहमंत्री शाह का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज की गई एफआईआर और संसद में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाजपा नेताओं से हुई कहासुनी के विरोध में श्योपुर में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को गांधी पार्क पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शाम साढ़े 5 बजे तक धरना दिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने अमित शाह पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का संसद में अपशब्द बोलकर अपमान करने के आरोप लगाकर उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों का आरोप है कि उनके नेता राहुल गांधी पर केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर संसद में भाजपा सांसदों से कथित विवाद के बाद हत्या के प्रयास सहित अन्य गम्भीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समाज के प्रतिष्ठित नेता हैं। उनका अपमान किया गया, यह घटना निंदनीय है। जिसका विरोध कांग्रेस करती रहेगी। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दौलत राम गुप्ता, रामलखन हिरणीखेड़ा, राहुल चौहान सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *