भास्कर न्यूज|कवर्धा कबीरधाम पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग की पहल रंग ला रही है। थाना तरेगांव जंगल के ग्राम बोदा-3 निवासी थानू धुर्वे ने अस्थाई स्कूल में सेवा दी। अब उनका चयन वर्ग- 3 शिक्षक पद पर हुआ है। उन्हें कांकेर जिले में नियुक्ति मिली है। शिक्षक बनने के बाद थानू धुर्वे ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल से मुलाकात की। एसपी सिंह ने उन्हें बधाई दी। कहा कि शिक्षा से जीवन में बदलाव आता है। अस्थाई स्कूल और ओपन कोचिंग क्लास इसका उदाहरण हैं। कबीरधाम पुलिस ने वनांचल क्षेत्रों में अस्थाई स्कूल और ओपन कोचिंग क्लास शुरू किए हैं। इसका मकसद दूर-दराज के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। इससे कई बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। एसपी सिंह ने कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इससे जोड़ा जाएगा। ताकि शिक्षा से उनका भविष्य बेहतर हो सके।


