कवर्धा| कबीरधाम जिले में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन होगा। इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सभी कलेक्टर को पत्र जारी करते हुए सुशासन तिहार-2025 के आयोजन के निर्देश दिए है। यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण 8से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे व अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।


