जय श्री महाकाल युवा सेवा समिति ने गांव की सफाई की

भास्कर न्यूज | दाढ़ी ग्राम मड़ई में जय श्री महाकाल युवा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि के मौके पर गांव के गलियों व नाली की सफाई की। इस गांव में रामनवमी के मौके पर समिति की ओर से सुबह से सभी के घर के मुख्य दरवाजे में रंगोली बनाए जाएंगे। सभी के यहां भगवा झंडा दिए जाएंगे व चौक में झंडा भी लगाए जाएंगे। राहगीरों को शरबत वितरण किया जाएगा। शाम को डीजे के साथ शोभायात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया जाएगा। रात 8 बजे श्रीराम की भव्य आरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर समिति के कुलेश्वर साहू, ललित साहू, ओमकार साहू, दुखवा, अनिल, सुमित साहू, गुलाब, भरत, प्रभुराम, दीनदयाल, लेखराम, टिकेंद्र, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, लखन लाल, गोकुल, पंकज, कुलदीप, दीपक, हेमंत, बसंत, होलेश्वर, मनोज, योगेश, लोमेन्द्र, चुरेंद्र, संतोष व संजय का सहयोग मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *