रेलवे बोर्ड:क्लेम्स ट्रिब्यूनल के पीओ जसराम बने सियालदाह मंडल के सीनियर डीसीएम

रेलवे बोर्ड ने ट्रैफिक सर्विस के जयपुर स्थित रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल (आरसीटी) में प्रेजेंटिंग ऑफिसर (पीओ) जसराम मीना को पूर्व रेलवे कोलकाता के सियालदाह मंडल का सीनियर डीसीएम बनाया है। मीना इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस के 2007 के सलेक्शन ग्रेड ऑफिसर हैं। वे उत्तर पश्चिम के मुख्यालय सहित चारों मंडलों में एसीएम, डीओएम, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम, डिप्टी सीसीएम, डिप्टी सीओएम, जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। गौरतलब है कि मीना करौली जिले की नादौती तहसील के रायसीना गांव के रहने वाले हैं। रेलवे के ट्रैफिक सर्विस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि सियालदाह मंडल में तैनाती इसलिए महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि सियालदाह मंडल में सबसे अधिक 185 उपनगरीय स्टेशन हैं और इस स्टेशन पर रोजाना 20 लाख से भी अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। अगले एक साल में सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) में पदोन्नति के बाद उनकी उत्तर पश्चिम रेलवे में वापसी हो सकती है। उनके सियालदाह पहुंचने से राजस्थान के रेलकर्मियों में खुशी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *