रायगढ़ में रामनवमी के लिए रूट चार्ट जारी:4 डायवर्सन पॉइंट बनाए गए, शोभायात्रा के दौरान चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार की शाम 4 बजे में नटवर हाई स्कूल से शोभायात्रा की शुरुआत होगी। जिसे लेकर यातायात पुलिस ने रूट चार्ट जारी कर दिया है और शहर के कई क्षेत्रों में डायवर्सन प्वाईंट बनाया गया है। साथ ही शोभायात्रा के दौरान चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होगी। इसके बाद यहां से निकलकर शोभायात्रा गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टॉकिज चौक, सिल्वर पैलेस तिराहा से गौरीशंकर मंदिर चौक पहुंचेगी। इसके बाद न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चैक, कोष्टापारा तिराहा, चांदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हंडी चौक, घड़ी चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था ज्यादातर प्रभावित न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है। 100 से अधिक बल रहेंगे तैनात ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने बताया कि शोभायात्रा से दो घंटे पहले रूटचार्ट के हिसाब से चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। ताकि बाद में किसी प्रकार समस्या न हो। इसके अलावा जगह-जगह स्टापर लगाए जाएंगे। इस दौरान 100 से अधिक बल तैनात किए जाएंगे। इसमें पुलिस के जवान समेत गार्ड शामिल होंगे। ये हैं डायवर्सन पाइंट शहर में लोगों को यातायात समस्या से जूझना न पड़े इसके लिए 4 जगह डायवर्सन प्वाईंट बनाए गए हैं। इसमें केवड़ाबाडी चौक, शहीद चौक, गोगाराईस मिल, सत्तीगुड़ी चौक शामिल है। चार पहिया और दो पहिया के लिए रास्ता शोभायात्रा प्रारंभ होने के 2 घंटे पहले किरोड़ीमल चौक की ओर से आने वाले लोग केवडाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग से सर्किट हाउस और मरीन ड्राइव का उपयोग कर नया शनि मंदिर, डिसेंट टेलर तिराहा होकर जा सकते हैं। इसी प्रकार जूटमिल की ओर से आने वाली ट्रैफिक डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनिमंदिर से मरीन ड्राइव होते हुए, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा से मधुबनपारा होते हुए केवड़ाबाड़ी से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकती है। चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित ट्रैफिक विभाग द्वारा शोभायात्रा के दौरान चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसमें गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हंडी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक), झाराशिल्प नटवर स्कूल रोड शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *