प्रतापगढ़ में मार्बल से भरा ट्रेलर पलटा:ड्राइवर को आई नींद की झपकी, बाल-बाल बचा; पुलिस ने सुरक्षित निकाला

प्रतापगढ़ के धमोतर थाना क्षेत्र में बांरावरदा भूतियावर घाटे पर मार्बल से भरा एक ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर प्रतापगढ़ से चित्तौड़ की ओर जा रहा था। घटना उस समय हुई जब चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वह टर्न लेते समय पलट गया। सूचना मिलते ही धमोतर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को ट्रेलर से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम की स्थिति को भी सुलझाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *