सभी अखाड़ा महासमिति के साथ प्रशासन की बैठक​

भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग में ऐतिहासिक रामनवमी के अब मात्र दो दिन और बच गए हैं। इसकी तैयारी में पुलिस प्रशासन लगातार जुटी है। इस त्यौहार को लेकर जब तक रामनवमी संपन्न नहीं हो जाता है तब तक तैयारी चलती रहती है। उपायुक्त नैंसी सहाय और एसपी अरविंद कुमार सिंह ने रामनवमी महासमिति, सभी अखाड़ा के आयोजन और सभी पूर्व महासमिति अध्यक्षों के साथ एसपी के आवास पर बैठक किया। इस बैठक में पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी थाना प्रभारी मौजूद थे। उपायुक्त और एसपी ने अपने संबोधन में कहा कि शहर आपका है शहर में अमन और सौहार्द बनी रहे इसके लिए सभी को मिलकर अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा। क्या करना है और क्या नहीं करना है इसकी जानकारी देते हुए लोगों को दायित्व भी सौंपा गया। इस दौरान उपायुक्त और एसपी ने सभी को लाठी और पगड़ी देकर सम्मानित किया। बताया कि शांतिपूर्ण, सौहार्द्रपूर्ण और स्वस्थ माहौल में रामनवमी पूजा मनाने के उद्देश्य से रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सभी अखाड़ा धारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित सभी अखाड़ा धारियों से कहा कि रामनवमी शांति एवं सद्भाव के साथ मनाई जाने वाली पर्व है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भाईचारगी एवं मिसाल कायम करते हुए रामनवमी पूजा संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशानुसार किसी भी प्रकार के जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। आप सभी अखाड़ाधारी डीजे की जगह चोंगा का इस्तेमाल करेंगे। किसी भी परिस्थिति में आपत्तिजनक, भड़काऊ या किसी धर्म संप्रदाय के भावना को ठेस पहुंचाने वाली गानों को नहीं बजाएंगे। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अनुमोदित किए गए गानों को ही बजाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे और न ही अफवाह को फैलाने का काम करेंगे। सोशल मीडिया पर किसी धर्म संप्रदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करेंगे। बैठक में बताया गया कि रामनवमी के मद्देनजर सभी जगहों पर मेडिकल, अग्निशमन, पेयजल आदि आवश्यक चीजों की व्यवस्था रहेगी। पूरे शहर में 22 जोन बनाए गए हैं। सभी जोन में डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी प्रकार की कोई इशू हो तो जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *