नवापारा | नगर पालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 राजस्व वसूली नया कीर्तिमान बनाया है। गत वित्तीय वर्ष में कुल 2.99 करोड़ की राजस्व वसूली हुई थी। जिसे वित्तीय वर्ष 2024-25 में 160 प्रतिशत अधिक बढ़ाकर 4.80 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 4.57 करोड़ राजस्व की वसूली की जा चुकी है। जो कुल वसूली का 95.31 प्रतिशत है। नवापारा नगर पालिका द्वारा कुल वसूली विगत वर्ष की तुलना में 152% अधिक अब तक की जा चुकी है।


