नवमी पर आज घर-घर में भगवान राम की पूजा:सामूहिक कन्या पूजन सहित 56 भोग के आयोजन; मंदिरों-चौराहों पर सजावट

भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में आज रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है । सुबह सवेरे से मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो आज देर शाम तक जारी रहेगा । रामनवमी से पूर्व शहर के मुख्य चौराहा और मंदिरों में आकर्षक लाइट की सजावट की गई है। कलरफुल लाइटिंग के माध्यम से भगवान राम और भगवान राम के धनुष को सूचना केंद्र चौराहे पर सजाया गया । शहर के कई मंदिरों में आज अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत बालाजी मार्केट मंदिर में शिखर पर ध्वजा स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्रभु राम का दुग्धाभिषेक किया गया । दोपहर में महाआरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद धराया जाएगा । श्री हनुमान सेवा संस्थान द्वारा पीपलेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवस आयोजन के तहत रामनवमी के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजन किया जा रहा है । रामनवमी के अवसर पर राम धाम रामायण मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामनवमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें दोपहर 12:15 बजे विशेष पूजन और शाम को छप्पन भोग का आयोजन होगा ।भगवान राम रामेश्वर की झांकी के दर्शन होंगे , इसके साथी बच्चे राम लक्ष्मण और हनुमान का विशेष रूप लेंगे। रामनवमी के अवसर पर शहर के बाबा धाम में महाआरती के बाद कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा और महाप्रसाद होगी ।रामनवमी के मौके पर पुराने भीलवाड़ा के मोहल्ले में 501 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया जाएगा शाम 5 बजे रामनवमी के मौके पर इसका आयोजन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *