भदुआ पहाड़ी में आग, मैगजीन हाउस के करीब पहुंची

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह-डुमरी हाइवे के पास भदुआ पहाड़ी में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। करीब एक घंटे में आग ने पहाड़ी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही थी, जहां सीसीएल का मैगजिन हाउस स्थित है। सीसीएल की ओर से आग से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मी कुछ भी बोलने से बचते रहे। आग मैगजिन हाउस से करीब 300 मीटर की दूरी पर पहुंच गई थी। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। आग की सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे पर अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची पर पहाड़ी पर नहीं चढ़ सकी। इसके बाद एसएसबी जवानों और फायर मैन ने पेड़ों की टहनियां तोड़कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एक हिस्से में आग पर काबू पाई गई। लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी। फायर मैन ने जब सीसीएल अधिकारियों को आग की गंभीरता बताई, तब अधिकारी करीब एक घंटे की देरी से कुछ कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग कोंगडी गांव की ओर से लगी थी। पहाड़ी में सूखी झाड़ियां और घास होने के कारण आग तेजी से फैली। 15 दिन पहले भी पहाड़ी के पास के झाड़ियों में आग लगी थी, जिसे अग्निशमन विभाग ने बुझाया 15 दिन पहले भी पहाड़ी के आस-पास के झाड़ियों में आग लगी थी, जिसे अग्निशमन विभाग ने बुझा दिया था। लगातार आग लगने की घटनाओं से स्थानीय लोग परेशान हैं। पास में जिला पुलिस लाइन और एसएसबी कैंप भी है, जो खतरे में हैं। आग लगने की वजह पहाड़ी से सटे ईंट भट्ठों को माना जा रहा है, जहां हर वक्त आग जलती रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *