सरिया के 25 स्थानों पर लगेगी हाई मास्ट लाइट, सांसद ने जरेडा से की अनुशंसा

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया प्रखंड के कई इलाकों में अब अंधेरा नहीं रहेगा। यहां हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जरेडा को अनुशंसा भेजी है। यह पहल जिला परिषद सदस्य और आजसू नेता अनूप पांडेय के प्रयास से हुई । उन्होंने दिल्ली स्थित सांसद के आवास पर जाकर क्षेत्र की समस्याएं बताईं। साथ ही हाई मास्ट लाइट लगाने का आग्रह किया। अनूप पांडेय ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जगहों पर लाइट की जरूरत महसूस हुई। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। क्षेत्र में हाथियों का लगातार उपद्रव होता है। इससे जान-माल का नुकसान होता है। लाइट लगने से हाथियों के डर से राहत मिलेगी। जंगल के पास बसे गांवों में जंगली हाथियों का तांडव आम बात है। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान होता इन स्थानों पर लगाई जाएगी हाई मास्ट लाइट पोखरियाडीह के हनुमान मंदिर के पास, खैराबाद के हनुमान मंदिर के पास, पचम्बा के शिव मंदिर के पास, चरका पत्थर के स्कूल के पास, भगत सिंह चौक के पास, नावाडीह के जनकपुर मंदिर के पास, नावाडीह पंचायत भवन के पास, सरक्की मंदिर के पास, सिंगदहा के गौशाला मैदान, सिंगदहा के दुर्गा मंदिर के पास, सखुआ डीह के हनुमान मंदिर, फकीरा पहरी के मंदिर के पास, निमाटांड़ के हनुमान मंदिर के पास, सबलपुर के विजयपुर चौक, उररो के ठाकुरबाड़ी, बागोडीह पंचायत भवन, बागोडीह बजरंगबली मंदिर, उपरेली छत्रबाद, निचली छत्रबाद, चोहरमौल चौक बागोडीह समेत अन्य स्थानों पर लाइट लगाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *