भास्कर न्यूज | गिरिडीह झामुमो जिला संयोजक मंडली ने जिले की सभी पंचायत और वार्ड समितियों के गठन के बाद सूची केंद्रीय कार्यालय रांची भेजी थी। इसके बाद पार्टी के केंद्रीय महासचिव ने गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों की समितियों की घोषणा कर दी। गिरिडीह महानगर समिति में राकेश कुमार (रॉकी) को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष विजय बेसरा, ब्रजमोहन तुरी, मो. जाकीर, मुमताज आलम और नौसाद आलम चांद बनाए गए हैं। सचिव सन्नी राईन और कोषाध्यक्ष हरिमोहन कंधवे हैं। गिरिडीह पूर्वी प्रखंड में अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, विकास तिवारी, सुनील कुमार दास और फैयाजुउद्दीन बबलू बनाए गए हैं। सचिव मो. सरफुद्दीन और कोषाध्यक्ष सतीश राम हैं। गिरिडीह पश्चिमी प्रखंड समिति में अध्यक्ष अनवर अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक सोरेन, मुरलीधर यादव, सरफराज अंसारी और मनोज मंडल हैं। सचिव विनोद सोरेन और कोषाध्यक्ष वासुदेव रविदास बनाए गए हैं। पीरटांड़ प्रखंड समिति में अध्यक्ष बिरजू मरांडी, उपाध्यक्ष कर्मवीर पंडा, ताहिर हुसैन, राहुल दास, शेखर महतो और अशोक हेम्ब्रम हैं। सचिव मो. अख्तर अंसारी और कोषाध्यक्ष अंबिका राय हैं। डुमरी प्रखंड समिति में अध्यक्ष राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, मोहन सोरेन, मृत्युंजय जायसवाल, पंकज कुमार महतो और उपेंद्र महतो हैं। कोषाध्यक्ष संजय वर्मा बनाए गए हैं। बगोदर प्रखंड समिति में अध्यक्ष बंधन महतो, उपाध्यक्ष अनवर अंसारी और जीवन बेसरा हैं। सचिव मो. शाकीर अंसारी और कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद साहू हैं। सरिया प्रखंड में अध्यक्ष अशोक मंडल, उपाध्यक्ष मनी मंडल, मो. ग्यासउद्दीन अंसारी और मो. रफीक अंसारी हैं। सचिव सिकंदर अंसारी और कोषाध्यक्ष विजय मंडल हैं। बिरनी प्रखंड समिति में अध्यक्ष मजीद अंसारी, उपाध्यक्ष मोहन पासवान, मनोज चंद्रवंशी, इंद्रदेव सिंह, चिंतामणि मंडल और नारायण यादव हैं। सचिव कृष्ण मुरारी प्रसाद और कोषाध्यक्ष बहादुर कुशवाहा बनाए गए हैं। गावां प्रखंड समिति में अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप दास और जयनाथ टुडू हैं। सचिव मंसूर आलम और कोषाध्यक्ष मो. एजाज अहमद हैं। तिसारी प्रखंड समिति में अध्यक्ष रिंकू वर्णवाल, उपाध्यक्ष अनवर अंसारी, लक्ष्मी कुमार वर्मा और उमेश राम हैं। सचिव मैथ्यूस हेम्ब्रम और कोषाध्यक्ष मनोज यादव हैं। धनवार प्रखंड समिति में अध्यक्ष निरंजन सिंह, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साह, सचिव सिराज अंसारी और कोषाध्यक्ष हीरालाल दास बनाए गए हैं।


