सुबोध महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन:महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा, सम्मलेन में 35 शोध पत्र भी पढ़े गए

रामबाग स्थित सुबोध महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद बालिका शिक्षा प्रचार समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण के लिए नवाचरों और समाधानों के लिए समर्पित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया l दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रो. बलराज सिंह, कुलपति,कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर ने बताया की विकसित भारत संकल्पना, महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन के बिना बेमानी है l जब तक परिवार से लेकर उच्चतम स्तर तक महिलाओं को उचित सम्मान एवं अवसर प्राप्त नहीं होंगे तब तक किसी राष्ट्र को यथेष्ठ लक्ष्य सिद्धि नहीं हो सकती l विशिष्ट अतिथि मंडल में शामिल प्रो.उर्वशी शर्मा, राजस्थान विवि जयपुर, डॉ अल्का गौड़, अध्यक्ष फोर्टी (महिला प्रकोष्ठ)एवं दीपा माथुर, संस्थापक, क्वालिटी ऑफ लाइफ इम्प्रूवमेंट सोसाइटी ने एक सुर में सशक्त, निर्भीक, प्रगतिशील एवं आत्म निर्भर महिलाओं को किसी विकसित राष्ट्र की निधि बताकर इस दिशा में जन-चेतना,पुरुष प्रधान मानसिकता पर प्रहार की आवश्यकता को रेखांकित किया l प्रिंसिपल डॉ रेणु जोशी ने अतिथि स्वागत के साथ महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता, चुनौतियों एवं अवसरों पर अपने विचार रख कर बताया की महिलाओं को समाज में समुचित स्थान देकर ही हम विकसित देशों के साथ पंक्तिबद्ध हो सकेंगे l सुबोध शिक्षा समिति के मानद सचिव एस एस बोथरा एवं महाविद्यालय के संयोजक वीसी डागा ने पुरातन नारी सम्मान को पुनर्नस्थापित करने पर बल दिया l कॉन्फ्रेंस के सचिव डॉ इंदु शर्मा एवं डॉ शैलेन्द्र मौर्य ने बताया की चार तकनीकी सत्रों में विभाजित इस सम्मलेन के शुक्रवार को आयोजित प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो जनक सिंह मीणा, केंद्रिय विश्वविद्यालय गुजरात एवं प्रोफ . विनोद भारद्वाज, केंद्रिय विश्वविद्यालय सागर म. प्र. ने की एवं मुख्य वक्ता डॉ अनिता मीणा और डॉ प्रीती चौधरी रहे l सम्मेलन में 35 शोध पत्र पढ़े गए l डॉ श्वेता जैन, निदेशक, आईबीएस एवं प्रोफ दुर्गेश बत्रा, मणिपाल विश्वविद्यालय की अध्यक्षता में आयोजित द्वितीय तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता डॉ प्रीती जोशी एवं डॉ पवन दीप बिंद्रा रहे एवं 32 शोध पत्रों का वाचन हुआ l सम्मलेन के सचिव मंडल में डॉ स्वाती जैन, डॉ रुचिका शर्मा एवं डॉ मुकेश वर्मा ने बताया की लगभग 450 प्रतिभागियों के इस सम्मलेन के प्रथम दो सत्र सामाजिक समानता, महिला उधमिता एवं नारी के गौरवशाली अतीत के पुर्नस्थापन को पर केंद्रित रहे l मंच संचालिका डॉ तनु यादव ने बताया की आगामी दो सत्रों के साथ इस सम्मेलन का समापन शनिवार को होगा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *