श्री गुजराती समाज अजमेरा मुकेश नेमीचंदभाई इंग्लिश मीडियम स्कूल, स्कीम नं 54 में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सपना लोवंशी, डेप्युटी कमिश्नर रेवेन्यू ने देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हरिभाई पटेल पूर्व अध्यक्ष गुजराती समाज इंदौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन कीर्ति भाई पटेल द्वारा की गई। इस अवसर पर पंकज भाई संघवी अध्यक्ष ट्रस्ट बोर्ड एवं मानद महामंत्री श्री गुजराती समाज इंदौर, मनोजभाई परीख सचिव, ट्रस्ट बोर्ड श्री गुजराती समाज, दीपकभाई सोनी मानद हिसाबनीस श्री गुजराती समाज इंदौर, जिग्नेश भाई शाह कन्वीनर बस एवं स्पोर्ट्स समिति तथा पुनीत भाई चावडा कन्वीनर केटरिंग कमेटी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन को सफल बनाने के लिए चुनौतियों और बाधाओं का सामना करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को पौराणिक कथा के माध्यम से सुसंगति करने तथा देश के अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने वार्षिकोत्सव को विद्यार्थियों की वर्षभर की गतिविधियों का आईना बताया तथा इस अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा सिसोदिया, उपप्राचार्य सूजा मैथ्यू, सुनीता प्रसाद, प्रधानाध्यापिका सोनाली दुबे, डॉ. प्रतिभा पाण्डेय, प्री-प्रायमरी इंचार्ज प्राची जैन एवं एडमिनिस्ट्रेटर सीमा नाफडे ने अतिथियों का स्वागत किया तथा चेयरमेन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। वार्षिकोत्सव की थीम “कल आज और कल’ को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आर्केस्ट्रा, गरबा, रामलीला आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने किया।


