क्राइम पेट्रोल देखकर सीखा हत्या का तरीका:सीहोर में जीजा-साले ने तलवार से काटा पत्नी के प्रेमी का गला; आरोपी गिरफ्तार

जिले की बिलकिसगंज पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग हत्या का कारण बना, जिसमें जीजा-साले ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपी शिव नारायण और धर्मेद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को थाने में सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम हिनौती में मनोज वर्मा के खेत पर किसी व्यक्ति का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर बिलकिसगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां एक व्यक्ति का शव खेत की मेड़ पर पड़ा मिला, जिसका किसी धारदार हथियार से गला काटा गया था। प्रेम प्रसंग के चलते की हत्या मृतक की पहचान रूप सिंह पिता फूलसिंह (25) निवासी ग्राम हिनौती के रूप में हुई थी। पुलिस को ग्राम हिनौती और उसके आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि रूप सिंह का गांव की ही एक महिला से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी कारण रूपसिंह का महिला के पति शिव नारायण से वाद विवाद भी हुआ था। शंका होने पर टीम ने शिवनारायण की तलाश कर उससे सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी शादी 2013 में ग्राम हिनौती की महिला से हुई थी। शादी के कुछ साल उसे पता चला कि पत्नी का ग्राम हिनौती के ही रूपसिंह से प्रेम प्रसंग था। उसने बताया कि मैंने अपनी पत्नी को रूपसिंह से मिलने से मना किया तो वह मान गई थी। क्राइम पेट्रोल देखकर सीखा हत्या करने का तरीका इसके बावजूद रूप सिंह उसकी गैर मौजूदगी में घर के आसपास आता जाता रहता था। इसके बारे में उसने अपने साले धर्मेंद्र को बताया तो दोनों ने रूपसिंह की हत्या करने की योजना बनाई। आराेपी ने बताया कि उसने सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल टीवी शो देखकर हत्या करने का तरीका सिखा। आरोपी ने बताया कि वह 18 दिसंबर की रात को अपनी बिना नंबर की बाइक से घर से तलवार लेकर निकाला। योजना के मुताबिक साला धर्मेंद्र मुझे रातीबड़ में मिला। इसके बाद दोनों रूपसिंह के खेत के पास पहुंचे। तलवार से गला काटकर हुए फरार इसके बाद दोनों उसके सोने का इंतजार करने लगे। इसके बाद रूपसिंह जैसे ही सोने के लिए अपने खाट के पास गया तो तलवार से उसके सिर पर वार किया। तलवार की मामूली चोट से वह जाग गया। इसके बाद दोनों ने उसे जमीन पर गिराकर तलवार से गला काट दिया। इसके बाद उसे छोड़कर दोनों बाइक से फरार हो गए, और नॉर्मल अपनी लाइफ शुरू कर दी ताकि किसी को शक ना हो। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *