केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- बाबा साहेब हमारे आराध्य, उनके खिलाफ ऐसा बयान बर्दाश्त नहीं करेंगे

अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नारायण टॉकीज चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब का अपमान किया है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बाबा साहब हम सभी के आराध्य हैं। उनके खिलाफ इस तरह का बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमारे नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया है। इसी के विरोध में हमने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका है। ओम पटेल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं। करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में अमित शाह को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। एनएसयूआई नेता मुजाहिद अली ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री इस बयान के लिए संसद में माफी मांगें। उन्होंने कहा कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान भूपेश पटेल, आदित्य गार्गव, गोविंद व्यास, गगन अग्रवाल, अमर रोचलानी, संजय अग्रवाल, मुन्ना पटेल, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, कमल बास्ट, विक्की अली, कृष्णा विश्नोई, शशांक विश्नोई, मुजाहिद अली, रमेश सोनकर, संजय दिशोरे, गोरेलाल सीसोदिया, मुकेश कलवानिया, कैलाश पटेल, सुनील गीते, प्रवीण जायसवाल, नितिन पटेल, रामअवतार गौर, विशाल बघेल, सगीर पटेल, संजय पाण्डेय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन की तीन तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *