भोपाल के शिविर में पहुंचे दिल्ली के अफसर:’प्रशासन गांव की ओर’ का निरीक्षण किया; ग्रामीणों से पूछा-योजनाओं का लाभ मिल रहा..?

भोपाल के गांवों में लगे शिविर में शुक्रवार को केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के डायरेक्टर एसके पांडे पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से बात की और पूछा कि उन्हें सरकार की योजनाओं का फायदा मिल रहा है या नहीं? उन्होंने अफसरों से कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाए। 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत मुंगालिया छाप में शिविर लगा, इसमें डायरेक्टर पांडे पहुंचे थे। उन्होंने शिविर में हितग्राहियों को लाभांवित किए जाने की प्रक्रिया को समझा एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत किए जा रहे नवाचार और सफलता की कहानियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। डायरेक्टर ने शिविर में उपस्थित होकर हितग्राहियों से उनकी समस्याओं को सुन निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान जनपद पंचायत फंदा अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, एडीएम अंकुर मेश्राम, एसडीएम विनोद सोनकिया, सीईओ शंकर पांसे, एपीओ संदीप कुमार श्रीवास्तव, सरपंच मनीषा घनश्याम पाटीदार, सचिव दशरथ वैष्णव आदि भी मौजूद थे। शिविर में लगाए स्टॉल
शिविर में विभिन्न विभाग के स्टॉल भी लगाए गए। यहां हितग्राहियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग द्वारा पात्रता अनुसार उन्हें स्थल पर ही लाभांवित किया गया। 26 जनवरी तक लगेंगे शिविर
बता दें कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसंबर से शुरू हो गया है, जो 26 जनवरी तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचूरेशन लाया जाए। साथ ही उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित लक्ष्य अनुरूप लाभ प्रदाय किया जाए। अभियान के समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी एवं संपर्क दल बनाए गए हैं, जो सर्वे कर पात्र हितग्राहियों को लाभ दे रहे हैं। सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदन की एंट्री सीएम हेल्प लाईन पोर्टल पर की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी शिविर प्रभारी की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *