खरगोन जिले के भीकनगांव में शुक्रवार को जिला युवक कांग्रेस ने संसद के घटनाक्रम को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर मामला दर्ज करने का विरोध किया। उन्होंने मामले को झूठा करार देते हुए आक्रोश जताया। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत भालसे के नेतृत्व में शुक्रवार शाम कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा करोठिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर गृहमंत्री की बरखास्तगी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के दबाव में FIR कराई है। मोदी सरकार की चरम पर है तानाशाही
वरिष्ठ कांग्रेसी शांतिलाल मुकाती ने कहा कि मोदी सरकार अपनी तानाशाही के चरम पर है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केस दर्ज कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी निंदा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हैं। इस दौरान शहर युवा कांग्रेस जीतू सैलानी, अमित जायसवाल, बसन्त गुप्ता, प्रशांत गंगराड़े, शकील खान, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


