सज्जनगढ़ की पहाड़ी पर फिर लगी आग:फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से बुझाने के प्रयास; शाम को दिखी लपटें और धुएं का गुबार

उदयपुर में सज्जनगढ़ अभयारण्य की पहाड़ियों में रविवार को फिर से आग लग गई। शाम को आग की लपटें दिखाई देने लगी और आसमान में धुएं का गुबार उठता रहा। आग विकराल रूप लेती है, तो खतरा बढ़ सकता है। इस बार आग सज्जनगढ़ अभयारण्य से जुड़ी हवाला गांव की पहाड़ियों में लगी है। देर शाम धुएं का गुबार दिखाई दिया। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। करीब एक महीने पहले सज्जनगढ़ की पहाड़ियों में भीषण आग लगी थी। तब बॉयो​लॉजिकल पार्क के आसपास कुछ घरों को ऐ​हतियात के तौर पर खाली कराया गया था। आग के कारण पार्क में पर्यटकों का प्रवेश रोक दिया था। 3-4 दिन में आग पर काबू पाया गया था। सज्जनगढ़ अभयारण्य में हर साल गर्मियों के दिनों में आग की घटनाएं होती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *