एक शाम बाबा खाटू के नाम भजन संध्या का आयोजन:बाबा श्याम के भजनों पर नाचे श्रद्धालु; प्रोग्राम में पहुंचे संतों ने दी शुभकामनाएं

जोधपुर में श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से बीएसएफ मुख्यालय में एक शाम श्याम भक्ति के नाम का आयोजन किया गया। इसमें श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में श्याम भजन गायिका दिव्या वैष्णव ने भजनों का प्रजेंटेशन दिया। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज, बड़ा रामद्वारा गादीपति रामप्रसाद महाराज सहित बीएसएफ के आईजी एमएल गर्ग के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने श्याम भक्ति सेवा संस्थान को एक साथ अलग अलग जगहों पर श्याम बाबा की मूर्तियां लगाने पर शुभकामनाएं दी। बीएसएफ के आईजीएमएल गर्ग ने कहा कि पवित्र विचारों के साथ किया गया हर काम अवश्य सफल होता है। संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि श्याम बाबा के ज्यादा से ज्यादा प्रचार के उद्देश्य के चलते सोम मंदिरों में 100 श्याम बाबा की मूर्ति लगाने का निर्णय किया गया था, जो सफल रहा। कार्यक्रम में की बोर्ड पर विकास वैष्णव, ढोलक पर धनेश कुमार, बीएसएफ के जाज बैंड ग्रुप के कलाकार SD करजी, आशुतोष सरकार, राजेंद्र कुमार, प्रताप देवनाथ, अमित कुमार, बब्बन एंड्र्यूज और संदीप घोष ने प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *