भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का सम्मान:भाजपा जिला कार्यालय में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने लिया भाग

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजसमंद भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा, विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम चलता है। चाहे कोई सा भी देश हो नरेन्द्र मोदी के नाम से चुप हो जाता है। यह सभी हुआ है भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मेहनत से। अगर उन्होंने जनसंघ, जनता पार्टी व भाजपा को अपनी मेहनत से न सींचा होता तो आज आपके सामने जो मोदी युग चल रहा है शायद हम सभी उसको न देख पाते। 2014 से भाजपा की पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। जिसके बाद देश में विकास व विश्व में भारत की पहचान में कितना अन्तर आया है। आज कोई सा भी देश हो। अगर उसके नागरिक को मालूम चलता है कि हम भारतीय हैं तो हमारे व हमारे देश के प्रति उसकी भावना उच्च हो जाती है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कार्यालय प्रमुख प्रमोद गोड़, पूर्व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, नंद लाल सिंघवी ने भी संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *