विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मृतका के भाई ने देवर-देवरानी पर लगाए मारपीट के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके के ऊकरूंद गांव में रविवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर साक्ष्य जुटाए, इसके बाद पीहर पक्ष को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थाना इंचार्ज प्रवीण मीना ने बताया कि सूचना के बाद मृतका कमलेश के पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने मृतका के पीहर एवं ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर मृतका के भाई सूरज मीना निवासी कटहैड़ा थाना खेड़ली जिला अलवर ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बहन कमलेश मीना (35) पत्नि राजेश मीना निवासी ऊकरूंद ने रविवार दोपहर अपने घर में बने टीनशेड में लगे कुंदे पर रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड की घटना के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। एक बेटी प्रिया (10), बेटा अंकित (5) और दीपक (3) साल का है। मृतका का पति राजेश मीना किसान बुग्गा चलाकर अपने परिवार का जीवनयापन करता है और कमलेश घर का कामकाज संभालती थी। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देवर-देवरानी पर लगाए आरोप इधर, मृतका के भाई सूरज ने आरोप लगाया कि उसकी बहन कमलेश के देवर रिंकू व देवरानी उसके साथ आए दिन मारपीट कर झगड़ा करते रहते थे। देवर व उसकी देवरानी ने कई बार उसके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया था। आरोप लगाया कि उसकी बहन को देवर व देवरानी ने परेशान कर आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। इनपुट- अमन शर्मा, मंडावर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *