सीएम भजनलाल 8-9 अप्रैल को करेंगे सरसों खरीद का शुभारंभ:थर्मल पावर स्टेशन के निरीक्षण के साथ किसानों से करेंगे संवाद

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 और 9 अप्रैल 2025 को श्रीगंगानगर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री 8 अप्रैल को शाम 7 बजे सड़क मार्ग से गंगानगर पहुंचेंगे। वे सूरतगढ़ स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुबह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सुबह 11 बजे वे नई धानमंडी में सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे किसानों और व्यापारियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवपुर हैड का निरीक्षण करेंगे। फिर श्रीकरनपुर मार्ग से बुड्ढाजोहड़ जाएंगे। वहां से सूरतगढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन पहुंचेंगे। थर्मल पावर स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अंत में वे सूरतगढ़ एयर फोर्स स्टेशन से जयपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को यात्रा कार्यक्रम और रूट चार्ट के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता रीना समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *