जलेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया राम नवमी:रामायण पाठ और हवन के साथ कन्या पूजन, भक्तों को बांटी प्रसादी

जयपुर के गांधी पथ स्थित करणी प्लेस रोड तलाई पार्क के जलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चैत्र शुक्ल पक्ष के नवरात्र पर्व पर मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित टेकचंद कश्मीरी ने विधिवत रूप से नवप्रयाण रामायण पाठ और हवन कराया। इस अवसर पर कन्या पूजन भी किया गया और भक्तों को भोग प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी थोई, और सांगानेर विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद पाठक और महामंत्री सहित हेमंत अवस्थी सर्व समाज के लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *