बूंदी में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कापरेन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बाझडली गांव के पास से मेज नदी की अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के अनुसार जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी केशोरायपाटन आशीष भार्गव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए वाहन की पहचान लाल रंग का महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर (RJ08 RC 0906) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक कुंजबिहारी (40) को गिरफ्तार किया। वह ग्राम धरावन, थाना देईखेड़ा, जिला बूंदी का रहने वाला है। थानाधिकारी सुरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल राकेश सैनी, कॉन्स्टेबल नरेश कुमार, रामहेत और चालक पुष्पेंद्र सिंह शामिल थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


